Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"करीब साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली, लोगों को गर्मी में झेलनी पड़ी परेशानी"
जीरकपुर: बलटाना के मॉडर्न एंक्लेव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोहे से भरा एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे से बिजली की तारें टूटकर सीधे ट्रक के ऊपर गिर गईं। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और ट्रक चालक समेत आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मॉडर्न एंक्लेव और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर करीब 1:30 बजे तक बिजली गुल रही। करीब साढ़े छह घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निवासियों ने बताया कि बिजली बंद रहने से पानी की सप्लाई, घरेलू कामकाज और दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भारी ट्रकों की एंट्री पर सख्ती की जाए और कमजोर बिजली खंभों व तारों की समय-समय पर जांच कराई जाए। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तारों को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई, ताकि किसी प्रकार की करंट लगने की घटना न हो। “मामले संबंधी शिकायत हमें प्राप्त हुई है। मॉडर्न एंक्लेव में सत्या ज्वैलर वाली गली की बिजली सुबह 7 बजे से प्रभावित हुई थी, जिसे करीब 2 बजे बहाल कर दिया गया। बलटाना चौंकी में ट्रक चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी गई है। नुकसान का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और इसकी जानकारी ट्रक मालिक को देकर भरपाई करवाई जाएगी।” — आशीष यादव, जेई, बिजली विभाग