Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"310 टीमों द्वारा 10,381 घरों का सर्वे, 20,229 कंटेनरों की जांच, मच्छर एक नहीं पकड़ा"
लुधियाना: “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान के तहत आज जिला लुधियाना में डेंगू रोकथाम संबंधी व्यापक सर्वे, सोर्स रिडक्शन तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमणदीप कौर ने बताया कि जिले में कुल 310 स्वास्थ्य टीमों द्वारा 267 क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान 10,381 घरों का सर्वे किया गया तथा 20,229 पानी वाले कंटेनरों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर लोगों को तुरंत सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. रमणदीप कौर ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है, इसलिए लोग अपने घरों और आसपास कूलरों, गमलों, टायरों, छतों तथा अन्य पानी जमा होने वाली जगहों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों को डेंगू के लक्षणों जैसे तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, जोड़ों में दर्द तथा त्वचा पर चकत्तों आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच और उपचार की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। ना मच्छर पकड़ा, ना लारवा की बात: स्वास्थ्य विभाग द्वारा दावा किए गए व्यापक सर्वे के बाद ना तो यह बताया गया की कितनी जगह पर लारवा मिला और कितनी जगह पर उन्हें मच्छर के दर्शन हुए विभाग के मांस मीडिया विभाग ने काल्पनिक स्टोरी बनाते हुए प्रेस नोट मीडिया को भेज दिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी नहीं बताया गया कि अब तक डेंगू के कितने पॉजिटिव मरीज सामने आए और कितने संदिग्ध मरीजों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद है