Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 09 May : Punjab Minister Sanjeev Arora के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छापेमारी की कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार इस बार रेड केवल चंडीगढ़ स्थित परिसरों तक सीमित रही। उल्लेखनीय है कि पिछली कार्रवाई के दौरान मंत्री अरोड़ा विदेश दौरे पर थे, जबकि इस बार उन्होंने ED टीम के साथ पूरा सहयोग किया। जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन में करीब 20 वाहनों का इस्तेमाल किया गया और 40 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह से शुरू हुई इस रेड के दौरान दस्तावेजों की गहन जांच की गई और कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले गए। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में मंत्री अरोड़ा के ठिकानों पर यह चौथी बार ED की रेड पड़ी है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किन आधारों पर बार-बार जांच की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ED की ओर से अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।