Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"नई पहचान पाएगा हाजीरतन चौक, स्वागतम गेट से बढ़ेगा आकर्षण"
बठिंडा (सोनू टुटेजा): मालवा के एतिहासिक शहर बठिंडा को आदर्श शहर बनाने के अपने सपने के तहत लगातार प्रयास कर रहे नगर निगम बठिंडा के पूर्व मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने आज स्थानीय हाजीरतन चौक के पास बनने वाले भव्य स्वागतम् गेट के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम लाल जैन भी विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि आज वार्ड नंबर 24 में स्थित हाजीरतन चौंक के पास लगभग 20 लाख रुपये की लागत से स्वागतम् गेट का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। यह स्वागतम् गेट इलाके की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ इसे नई पहचान भी प्रदान करेगा। श्री मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार एवं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बठिंडा शहर में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहर को आधुनिक एवं सुंदर स्वरूप दिया जा सके। इस अवसर पर समस्त मोहल्ला निवासियों ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि लंबे समय से इस स्वागतम् गेट की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है, जिसके लिए वह पूर्व मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहताव पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम लाल जैन के धन्यवादी हैं।