Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक कुरुक्षेत्र में संपन्न"
कुरुक्षेत्र(अश्विनी वालिया): अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक 9 मई 2026 को जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय प्रधान बसवराज गौरीकर ने की। राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा एवं प्रेस सचिव सूबे सिंह सुजान ने बताया कि बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा एवं अध्यापक हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, समान कार्य के लिए समान वेतन, अध्यापकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ, एकल अध्यापक विद्यालयों की समस्याएं, रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण नीति, सेवा सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) मामले पर भी गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली गई है। इसके बावजूद यदि भविष्य में अध्यापक हितों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो संगठन देशभर के शिक्षकों के हित में संयुक्त आंदोलन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। बैठक में पुरानी पेंशन योजना तथा नई शिक्षा नीति पर भी गंभीर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करते समय अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवहारिक और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। संगठन की भविष्य की रणनीति, देशभर के प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा संयुक्त आंदोलन एवं कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा पर भी सहमति बनाई गई। बैठक में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान, राज्य प्रधान तरुण सुहाग, राज्य महासचिव राजेश शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष सुनील यादव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों सीमा माथुर और निशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर हरियाणा के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष, महासचिव एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र जिला कार्यकारिणी, सभी खंड प्रधान एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश वत्स और मोनिका शर्मा ने किया। बैठक के दौरान संगठन द्वारा कृष्ण श्योकंद को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन ने सर छोटूराम को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करते हुए जाट धर्मशाला एवं उसके प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया।