Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"मनसा देवी क्षेत्र में पुलिस की रेड, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार"
पंचकूला: नगर निगम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनसा देवी कॉम्पलैक्स क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ए.वी.टी स्टाफ पंचकूला की टीम चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांधी कॉलोनी, सेक्टर-4 माता मनसा देवी कॉम्पलैक्स में रहने वाला महेंद्र नामक व्यक्ति अपनी झुग्गी में अवैध शराब रखकर बेचने का काम कर रहा है। पुलिस ने तुरंत की रेड एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक Amrinder Singh के निर्देश पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी महेंद्र निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांधी कॉलोनी सेक्टर-4, माता मनसा देवी कॉम्पलैक्स पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। झुग्गी से मिली 9 पेटियां शराब पुलिस द्वारा झुग्गी की तलाशी लेने पर वहां से कुल 9 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद हुईं। इन पेटियों में 104 बोतल अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने संबंधी लाइसेंस और परमिट मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी कॉम्पलैक्स में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव के दौरान सख्ती जारी रहेगी डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान अवैध शराब, नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा जिले में लगातार गश्त, चेकिंग और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।