Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को सौंपा एतराज, वोट काटने और बाहरी नाम जोड़ने का लगाया आरोप"
जीरकपुर जीरकपुर नगर काउंसिल चुनावों से पहले मतदाता सूचियों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। पूर्व पार्षद नवतेज नवी की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डेराबस्सी को एतराज सौंपते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से पहले वोटों में बड़े स्तर पर हेराफेरी की जा रही है। नेताओं का कहना है कि विपक्ष से जुड़े मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं, जबकि बाहरी लोगों के नाम नियमों के विपरीत जोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सब आगामी चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए तथा मतदाता सूचियों का पुनः सत्यापन कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और यदि मतदाता सूचियों में ही गड़बड़ी होगी तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।