Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"वीआईपी रोड पर घूमते समय पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा"
जीरकपुर: वी ई पी रोड स्थित फॉरएवर स्पा पर हुई पुलिस रेड के दौरान फरार हुआ आरोपी सोनू आखिरकार जीरकपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी वीआईपी रोड इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने काफी प्रयास किए, मगर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार फॉरएवर स्पा पर हुई रेड के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। उसी समय सोनू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और किन स्थानों पर छिपा रहा। मामले से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जीरकपुर पुलिस ने कहा कि शहर में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।