Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"कैनरा बैंक के विवादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा"
लुधियाना: जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कैनरा बैंक से जुड़े अनेक लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। यह लोक अदालत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श. सिमरनदीप सिंह सोही की अदालत में आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और पक्षकारों की सहमति से निपटाया गया। इस अवसर पर कैनरा बैंक की ओर से एजीएम आर.सी. मीणा, चीफ मैनेजर अविनाश (मिलर गंज शाखा) और सीनियर मैनेजर परमिंदर सिंह (राजपुरा रोड शाखा) उपस्थित रहे। उनके साथ बैंक के अधिवक्ता एडवोकेट रोहित के. छाबड़ा भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। एडवोकेट छाबड़ा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हुआ है, जिससे न केवल न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ है, बल्कि पक्षकारों को समय और खर्च की भी बचत हुई है। एजीएम आर.सी. मीणा ने भी लोक अदालत को विवादों के प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बताते हुए सभी संबंधित पक्षों के सहयोग की सराहना की। राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक बार फिर वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत किया है।