Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"चुनाव में सुरक्षा के साथ सेवा, पंचकूला पुलिस का मानवीय चेहरा"
पंचकूला: नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के साथ-साथ पंचकूला पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का भी परिचय दिया। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता कर खाकी का संवेदनशील चेहरा पेश किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस कर्मियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से संभाला, बल्कि जरूरतमंद मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने, लाइन में सहयोग देने और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जहां पुलिस कर्मचारी बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देकर मतदान केंद्र तक ले जाते नजर आए। वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। महिला मतदाताओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को भी हरसंभव सहायता प्रदान की गई, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस संबंध में एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने चुनाव ड्यूटी के दौरान केवल सुरक्षा व्यवस्था तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि पुलिस कर्मियों ने सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का भी परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बूथों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया।