Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धांजलि अर्पित"
पानीपत: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजपूत धर्मशाला पानीपत में बड़े उत्साह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जिसमें राजपूत समाज के सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए गये। सतपाल राणा ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे उन्होंने घास की रोटियां खा करके देश व धर्म की रक्षा के लिये भगवा ध्वज को कभी भी झुकने नहीं दिया। राणा ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में कई कठिन युद्ध लड़ाईयां लड़ी। जिनमें हल्दी घाटी का युद्ध सबसे महत्वपूर्ण था। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल फौजों को नाक के चने चबवाये और कभी भी हार नहीं माने। उन्होंने कहा है कि महाराणा प्रताप एक राजपूत समाज के न होकर सर्व समाज के लिए काम किया, क्योंकि उनकी फौज में सभी धर्म और संप्रदायों के लोगों ने देश सेवा की मेरी तो सर्व समाज से अपील है कि सभी इस महान देश भगत योद्धा का जन्मदिन अपने-अपने तौर पर मनाए ताकि समाज में एक नया संदेश जा सके और उनके लिये यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी । राणा ने कहा है कि जल्दी ही जून महीने में एक शोभा यात्रा पानीपत के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन मिलकर के निकालेंगे। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति कुलदीप राणा,यशपाल राणा ,सलवान, डॉ विजय राणा, जसवीर राणा,मनोज राणा एडवोकेट गौरव राणा,रवि राणा,सनी राणा,जनक राणा,फूल शर्मा आदि मौजूद रहे।