Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रदूषण की चपेट में सुखना झील, प्रशासन पर सवाल
चंडीगढ़: शहर की पहचान और ‘लाइफलाइन’ मानी जाने वाली सुखना झील पर प्रदूषण का खतरा गहराता जा रहा है। आरोप है कि झील तक पहुंचने वाली बरसाती पानी की लाइन में अवैध रूप से सीवेज और सेप्टिक टैंक का मलजल छोड़ा जा रहा है, जिससे झील का पानी लगातार दूषित हो रहा है। इस मामले को लेकर पार्षद जसविंदर कौर ने नगर निगम कमिश्नर को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजी हैं, जिनमें खुडा अली शेर से सुखना झील की ओर जाने वाली बरसाती लाइन में गंदा पानी छोड़े जाने का दावा किया गया है। पार्षद के मुताबिक खुडा अली शेर के साथ लगते शिवालिक विहार, कांसल और नया गांव क्षेत्रों में पर्याप्त सीवेज व्यवस्था नहीं है। इसका फायदा उठाकर कुछ निजी टैंकर संचालक और सफाईकर्मी सुनसान इलाकों में सीवेज सीधे बरसाती नालों में छोड़ देते हैं, जो आगे चलकर सुखना झील में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल झील की पारिस्थितिकी के लिए खतरा है, बल्कि इससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। शिकायत में नगर निगम से मांग की गई है कि बरसाती नालों के आसपास अचानक निरीक्षण और छापेमारी की जाए तथा अवैध रूप से सीवेज छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो सुखना झील का प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो सकता है और शहर की सबसे महत्वपूर्ण जल धरोहर को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।