Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
"कलश यात्रा के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व"
पानीपत (निर्मल सिंह): स्थानीय देवी मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण और सनातन संस्कृति की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। आज जरूरत केवल धार्मिक आयोजन करने की नहीं, बल्कि अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जोडऩे की है। परिवार और समाज तभी मजबूत होगा जब हम अपने धर्म और मूल्यों के प्रति जागरूक रहेंगे। सनातन धर्म हमें सेवा, सहयोग, भाईचारा और मानवता का संदेश देता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें अपनी जड़ों से जुडऩे और संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा देता है। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर भगवान शिव की अनंत आस्था, भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और देश की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि संघर्ष, पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक आत्मविश्वास की प्रेरणादायक गाथा है। इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से परिचित करवाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर अनेक बार आक्रमण हुए, उसे लूटने और मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आस्था की शक्ति कभी समाप्त नहीं हुई। यह मंदिर आज भी सनातन धर्म की अमरता और भारत की आध्यात्मिक शक्ति का जीवंत प्रमाण है। महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज ने कहा कि सोमनाथ केवल मंदिर नहीं, बल्कि सनातन चेतना का जागृत केंद्र है। जब-जब धर्म और संस्कृति पर संकट आया, तब-तब सनातन ने पुनर्जागरण का मार्ग दिखाया। हमें अपने धर्म, संस्कार और परंपराओं को आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना तथा तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों को शिव पुराण और शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, वेद परासर, साहब सिंह, संदीप जिंदल, दीपक राणा, रोकी गहलोत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।