Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला में अपहरण केस का खुलासा, बच्चा सुरक्षित
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले का चंद घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर्मचारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे डायल-112 पर एक ऑटो चालक ने सूचना दी कि माजरी चौक के पास एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार में एक व्यक्ति 13-14 वर्षीय बच्चे को जबरदस्ती बैठाकर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बच्चे के विरोध और चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस की ईआरवी-534 टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम में तैनात मुख्य सिपाही रामचन्द्र, एसपीओ राजेन्द्र सिंह और होमगार्ड असगर अली ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में रामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई ऑरा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस जांच में वाहन का असली नंबर राजस्थान का निकला और कार जयपुर से चोरी की गई पाई गई। वाहन मालिक द्वारा जयपुर में चोरी का मामला पहले से दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था, लेकिन वर्ष 2023 में उसे विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की जांच सैक्टर-1 चौकी में तैनात एएसआई निर्मल कर रहे हैं। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी ने पूरी साजिश के तहत नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। वाहन से मिर्च स्प्रे सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अपहृत बच्चा पंजाब के एक परिवार से संबंधित है, जो वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आपराधिक गतिविधियों के बारे में गहन पूछताछ की जा सके।