Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
साइट पर काम करने वाले दो मजदूरों पर चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जीरकपुर: मोहाली के एयरोसिटी स्थित निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से करीब 20 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी का आरोप उसी प्रोजेक्ट साइट पर काम करने वाले दो मजदूरों पर लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एमएस कंसोर्ट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा आरजीआई ग्रैंड कार्निवल ‘एच’ ब्लॉक में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। 26 अप्रैल को जब साइट का निरीक्षण किया गया तो वहां रखा भारी मात्रा में लोहे का सरिया गायब मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 20 क्विंटल सरिया ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से चोरी कर ले जाया गया। मामले में पुलिस ने शर्माकांत साह और रामाकांत साह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी प्रोजेक्ट साइट पर मजदूरी का काम करते थे और घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद निर्माण कंपनी ने साइट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आने-जाने वालों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।