Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रगतिशील सोच के अनुरूप सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा इसकी पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से आज पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में स्थापित वेरका की एक अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ये अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें दूध, टेट्रापैक फ्लेवर्ड मिल्क बेवरेज, विभिन्न प्रकार की लस्सी, फलों के जूस, मिनरल वाटर, आइसक्रीम आदि को सुविधाजनक और उपभोक्ता-अनुकूल तरीके से उपलब्ध करवाएंगी, जिससे वेरका, सोहणा और फाइव रिवर्स ब्रांड की विश्वसनीय मौजूदगी और पहुंच में वृद्धि होगी। मिल्कफेड द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर उपभोक्ताओं को ताजे, स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध वेरका उत्पाद प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वेरका के बेहद लोकप्रिय मैस्कॉट “वीरा” की तर्ज पर नए मैस्कॉट “गुड्डी” का भी उद्घाटन किया गया और उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। “गुड्डी” को लॉन्च करना वेरका ब्रांड की ओर से इस पहल के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा पंजाब की संस्कृति में समाहित पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि मिल्कफेड पंजाब, जिसे पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के नाम से जाना जाता है और जो प्रसिद्ध वेरका ब्रांड का मालिक है, भारत की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी संस्थाओं में से एक है। यह संस्था देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ डेयरी किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मिल्कफेड द्वारा उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल परिवर्तन लाने, विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद उपलब्ध करवाने, किसानों की समृद्धि बढ़ाने और उपभोक्ता-केंद्रित आधुनिक रिटेल प्रणालियां स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहकारिता विभाग के सचिव एवं मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन अजीत बालाजी जोशी ने मिल्कफेड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य की गतिविधियों के तहत आइसक्रीम वेंडिंग मशीनों सहित अन्य ऐसी वेंडिंग मशीनें पंजाब सिविल सचिवालय-2 (मिनी सचिवालय), पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी कार्यालयों, हवाई अड्डों, जिला सिविल सचिवालयों, कॉलेजों, मॉल आदि में स्थापित की जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं की सुविधा और बाजार तक पहुंच को बढ़ाया जा सके। सहकारी सभाएं पंजाब के रजिस्ट्रार गिरीश दयालन ने डेयरी किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य और उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाकर राज्य में सहकारी आंदोलन को और मजबूत करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता ने कहा कि मिल्कफेड वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 7,250 करोड़ रुपये की अनुमानित आय प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 6,395 करोड़ रुपये के कारोबार की तुलना में 13 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के.के. यादव, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की निदेशक डॉ. अक्षिता गुप्ता तथा सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव दीपांकर गर्ग भी उपस्थित थे।