Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चुनौतियों को हराकर वंशिका ने रचा नया इतिहास
चंडीगढ़ (अजीत झा.) : आंखों से दुनिया भले साफ दिखाई नहीं देती, लेकिन सपने बिल्कुल स्पष्ट हैं। सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड सेक्टर-26 की छात्रा वंशिका ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ संस्थान में टॉप किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। हरियाणा के करनाल की रहने वाली वंशिका दृष्टिबाधित हैं और पहली कक्षा से ही इंस्टीट्यूट में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वंशिका का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए काम करने का है। उसने बताया कि दसवीं कक्षा में भी उसने 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे, लेकिन इस बार उसने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पहले से ज्यादा मेहनत की। वंशिका ने कहा कि उसे समाज के लिए काम करना अच्छा लगता है और प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा संस्थान के पूर्व निदेशक एवं आईएएस अधिकारी रूपेश कुमार से मिली। उसने बताया कि आईएएस अधिकारी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हुए लोगों के लिए नई सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं लागू करते हैं और वह भी भविष्य में ऐसा ही करना चाहती है। वंशिका के पिता ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, लेकिन वंशिका का पढ़ाई की ओर विशेष झुकाव हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी जिस विषय में आगे पढ़ाई करना चाहेगी और जिस कोचिंग की जरूरत होगी, परिवार हर संभव सहयोग करेगा। इसी संस्थान की छात्रा सैमा ने भी 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंबाला कैंट की रहने वाली सैमा को संगीत में विशेष रुचि है और वह आगे कॉलेज में म्यूजिक या आर्ट्स विषय में पढ़ाई करना चाहती है। सैमा ने बताया कि उसके दसवीं कक्षा में भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए थे और वह आगे भी मेहनत जारी रखेगी। उसने कहा कि उसके पिता मजदूरी करते हैं, इसलिए वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना चाहती है ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ कम हो और वह प्रशासनिक सेवा की तैयारी जारी रख सके। संस्थान के शिक्षकों ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद इन छात्राओं ने जो सफलता हासिल की है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मिसाल है।