Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ढकोली की कॉलोनी में चोरी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
जीरकपुर: ढकोली क्षेत्र स्थित एमएस एनक्लेव कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर ने घर की रसोई में लगी लोहे की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक आराम से घर का सामान खंगालता रहा। जानकारी के अनुसार मकान मालिक अशोक धर अपने परिवार सहित तीन दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात करीब दो बजे चोर ने सूने मकान को निशाना बनाया। आरोपी घर से एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, कपड़े और दो भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर तक लेकर फरार हो गया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का सामान बिखरा देखा तो उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने ढकोली पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।