Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने यहां म्यूनिसिपल भवन में स्थानीय निकाय विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, तकनीकी शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अगुवाई कर रहे युवा मंत्री का स्थानीय सरकारें विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री मनजीत सिंह बराड़, विशेष सचिव श्रीमती दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार संभालने के उपरांत स बैंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई और उन्हें कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे शहरी केंद्र पंजाब के भविष्य का आधार हैं। शिक्षा क्षेत्र की तरह स्थानीय निकाय विभाग में भी पूर्ण पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।”