Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लोगों को जनगणना में शामिल होकर जनगणना को सफल बनाने का आह्वान
डिप्टी कमिश्नर की ओर से लोगों से 14 मई तक अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की अपील
जनगणना-2027 के तहत 15 मई से 13 जून तक गणना कर्मी घर-घर जाकर करेंगे सर्वेक्षण
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिले में जनगणना-2026-27 की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन द्वारा गणना कर्मियों की टीमों को जरूरी ट्रेनिंग देने के बाद आज रवाना किया गया। ये टीम शुक्रवार से घर-घर जाकर जनगणना के लिए परिवारों की आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगी। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में गणना कर्मियों को विस्तृत ट्रेनिंग देने के बाद नागरिकों के घरों में भेजा जा रहा है, ताकि जनगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह द्वारा टीम को रवाना किया गया। ये टीमें शुक्रवार से अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण शुरू कर देंगी। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि गणना कर्मियों को जनगणना के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाकर इन टीमों का पूरा सहयोग करें, ताकि जनगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया के तहत 14 मई तक परिवार अपनी जानकारी https://se.census.gov.in पर ऑनलाइन भर सकते थे। अब गणना कर्मी लोगों के घरों में जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिन परिवारों ने अपनी जानकारी ऑनलाइन नहीं भरी है, वे अब गणना कर्मियों के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत आसान और सरल है। हर घर के लिए एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाएगा, जिसकी एंट्री परिवार के मुखिया द्वारा की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान परिवार के मुखिया का नाम बदला नहीं जा सकेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में अधिकतर सवाल विकल्प आधारित हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद 11 अंकों का एक कोड मिलेगा, जिसे गणना कर्मी को बताने पर पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस दौरान एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह ने नागरिकों से अपील की कि गणना कर्मियों की टीमों के साथ पूरा सहयोग करके जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाएं।