Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बसपा सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों की 100% मांगें तुरंत लागू करेंगे- करीमपुरी
हुशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : बहुजन समाज पार्टी द्वारा चलाई गई 'पंजाब संभालो मुहिम' आज उस समय और तेज हो गई जब बसपा पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने हुशियारपुर में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में शिरकत की और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया तथा ठेकेदारी सिस्टम को कर्मचारियों के शोषण का मुख्य कारण बताया। इस अवसर पर इकठ को संबोधित करते हुए डॉ. करीमपुरी ने कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखे निशाने साधे। उन्होंने कहा कि ये सारी सियासी पार्टियां ठेकेदारी सिस्टम की पोषक हैं, जो सीधे तौर पर कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक शोषण के लिए जिम्मेवार हैं। बसपा इस लूट के सिस्टम के सख्त खिलाफ है और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। करीमपुरी ने मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी देरी के पक्का किया जाए, अपने चुनाव वादे मुताबिक पुरानी पेंशन स्कीम तुरंत प्रभाव के साथ लागू की जाए, कर्मचारियों और पेंशनरों का बकाया 18% डी.ए. तुरंत जारी किया जाए। करीमपुरी ने पंजाब संभालो मुहिम की महत्ता पर जोर देते हुए ऐलान किया कि अगर पंजाब की जनता बसपा की पंजाब संभालो मुहिम को आशीर्वाद देकर सत्ता में लाती है, तो सरकार बनते ही 100% कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और उनकी सारी जायज मांगों को लागू करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि 'पंजाब संभालो मुहिम' का मकसद सूबे को इन लुटेरों पार्टियों से मुक्त करवा के लोक-हित राज्य स्थापित करना है। इस अवसर पर पार्टी के जोन कोऑर्डिनेटर चौधरी गुरनाम सिंह, स्टेट जनरल सेक्रेटरी ठेकेदार भगवान दास सिद्धू ने भी संबोधन किया। इस मौके पर स्टेट सेक्रेटरी मनिंदर सिंह शेरपुरी, सुखदेव बिट्टा स्टेट सेक्रेटरी, जिला जनरल सेक्रेटरी धर्मिंदर दादरा एडवोकेट, जिला उप अध्यक्ष सोमनाथ बैंस, मदन सिंह बैंस इंचार्ज विधानसभा हुशियारपुर, जगमोहन सज्जणा सरपंच, विजे खानपुरी, हरजीत लाडी, यश भट्टी, वरिंदर बधण, इंज. सतपाल भारद्वाज, रमन रल, कुलवंत सिंह सैणी अध्यक्ष सफाई सेवक कर्मचारी, करनजोत आदिया, सोमनाथ आदिया, बिक्रमजीत बंटी, नरेश कुमार, जोगिंदर पाल आदि के अलावा अन्य आगू और बड़ी संख्या में कर्मचारी व सेवा मुक्त कर्मचारी मौजूद थे।