Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/14 मई। संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस को समर्पित विशेष धार्मिक समागम आज बटाला में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से शिरकत की। CM भगवंत मान ने बटाला पहुंचकर जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने संतों के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और राज्य की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत देश-विदेश से गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची है। मुख्यमंत्री मान ने संत त्रिलोचन दास जी महाराज द्वारा दिखाए गए मानवता और सेवा के मार्ग की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन हमें आपसी भाईचारे और नैतिकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनता की भलाई पर खर्च होना चाहिए और यह सरकार का फर्ज है, कोई एहसान नहीं। जनता के दिए टैक्स के पैसे से ये सुविधाएं मिलती हैं। पंजाब में हर धर्म के फूल की अपनी महक सीएम मान ने कहा कि पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां दाल, मक्का, गेहूं सब उगता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी नहीं उग सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी रामनवमी, गुरुपर्व, हनुमान जयंती और ईद सब सांझी हैं। पंजाब एक ऐसा गुलदस्ता है जहां हर धर्म के फूल की अपनी महक है। उन्होंने युवाओं के विदेश जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें पंजाब को लंदन, पेरिस या कैलिफोर्निया नहीं बनाना, हमें बस अपना 'हंसता-खेलता पुराना पंजाब' वापस चाहिए। ---