Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कलायत में स्कूल का 100% बोर्ड परिणाम, भावना बनी टॉपर
कलायत (रवि जैस्ट) : बाल विकास पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परीक्षा में छात्रा भावना पुत्री श्री गोपाल कृष्ण ने 96.2% (481 अंक) प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इशिका ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा और जैस्मिन ने 94.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। विशेष उपलब्धि के तौर पर इशिका ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। स्कूल के कुल 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 43 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य मेधावी छात्रों में हंसिका, शुभम, वंशिका, निशु और मलिका सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहां मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और मिठाइयां बांटी गईं। प्राचार्या श्रीमती प्रमिला ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती प्रीति और समन्वयक श्रीमती मंजुला ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन समिति ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणामों की इस परंपरा को निरंतर जारी रखेगा।