Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
​वार्ड-9 से परमिंदर कौर कल्याण के नाम पर लगी मुहर, अब सिर्फ वार्ड नंबर 12 पर सस्पेंस; आज शाम तक हो सकता है अंतिम फैसला
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर जगरांव की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोलते हुए शहर के 23 में से 22 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ऑब्जर्वर पवन दीवान द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अब केवल एक सीट (वार्ड नंबर 12) को छोड़कर बाकी सभी मोर्चों पर सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। ​वार्ड नंबर 9 की वेटिंग खत्म: परमिंदर कौर होंगी उम्मीदवार ​पार्टी की ओर से पहले जारी की गई सूची में वार्ड नंबर 9 और 12 को 'पेंडिंग' रखा गया था। ताजा अपडेट के मुताबिक, कांग्रेस ने वार्ड नंबर 9 से परमिंदर कौर कल्याण को चुनावी मैदान में उतारकर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। इस घोषणा के बाद से ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​वार्ड नंबर 12 का 'पेंच': टिकट के लिए दिग्गजों में मची होड़ ​वार्ड नंबर 12 फिलहाल शहर का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो इस वार्ड से टिकट पाने के लिए कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पार्षदों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के भीतर चल रही इस खींचतान के कारण ही आधिकारिक घोषणा रुकी हुई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि हाईकमान आज देर शाम तक इस 'अंतिम' सीट की गुत्थी भी सुलझा लेगा। ​कांग्रेस के रणबांकुरे: किस वार्ड से कौन दिखाएगा दम? ​पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की है। यहाँ देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट: वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम 1 गुरप्रीत कौर, 2 अवतार सिंह विर्क, 3 राजिंदर कौर, 4 बलबीर सिंह, 5 सरोज रानी, 6 जरनैल सिंह, 7 मनजीत कौर, 8 विक्की सिंह, 9 परमिंदर कौर, 10 बहादुर सिंह जोधा, 11 विक्रम जसी, 12 आघोषित,13 अनीता रानी, 14 सुखचैन सिंह धालीवाल, 15 गगन सभरवाल, 16 रविंदरपाल सिंह, 17 सुधा रानी, 18 परमजीत सिंह लद्धड़, 19 करमजीत कौर, 20 जतिंदरपाल राणा, 21 कविता रानी, 22 वरिंदर सिंह कलेर, 23 गुरमिंदर कौर सिविया कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की इतनी बड़ी खेप उतारने के बाद अब विपक्षी खेमों (आप, अकाली दल और भाजपा) में भी खलबली मचना तय है। अब सभी की निगाहें वार्ड नंबर 12 के उस नाम पर टिकी हैं, जो कांग्रेस के इस कुनबे को पूरा करेगा।