Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 छात्र राज्य मेरिट सूची में शामिल
कलायत (रवि जैस्ट) : ‎हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बड़सीकरी खुर्द स्थित शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर ग्रामीण आँचल अपनी शैक्षणिक योग्यता को साबित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के परीक्षा परिणामों का विवरण देते हुए प्रबंधन ने बताया कि संस्थान की तीन छात्राओं और दो छात्रों ने शानदार अंक अर्जित किए हैं। इनमें अलका, लक्ष्य और ज्योति ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में पंकज ने 493 अंकों के साथ 7वां स्थान और गरिमा ने 491 अंक लेकर प्रदेश भर में 9वीं पोजीशन हासिल की है।