Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हुनर और मेहनत से अंबर संधू ने हासिल किए 100/100 अंक
लुधियाना: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूलों और परिवारों का नाम रोशन किया है। इन्हीं होनहार विद्यार्थियों में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अंबर संधू ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंबर संधू ने एप्लाइड आर्ट विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल कर एक विशेष उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। अंबर संधू पंजाब के स्टेट इंफॉर्मेशन कमिश्नर हरप्रीत संधू की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ और मित्रों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अंबर की मेहनत, अनुशासन और रचनात्मक सोच ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने बताया कि अंबर शुरू से ही पढ़ाई और कला गतिविधियों में बेहद प्रतिभाशाली रही हैं। परिवार ने भी अंबर की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंबर की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।