Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ड्रोन के जरिए भेजी जा रही हेरोइन पकड़ी गई, हथियार भी मिले
चंडीगढ़: तरनतारन सीमा के पास खालरा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो ड्रोन, 509 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार भारत में ड्रग्स और हथियार भेजने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुलिस और BSF ऐसे प्रयासों को विफल कर रहे हैं। खालरा थाने में इन बरामदगियों के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, और आगे की जांच जारी है। कहां से क्या हुआ बरामद: खालरा थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और BSF ने गांव डल में बलवीर सिंह के खेत से एक पीले रंग का पैकेट और एक ड्रोन बरामद किया। तलाशी में पैकेट से 509 ग्राम हेरोइन और 23 जिंदा कारतूस मिले। हेरोइन की पैकिंग का वजन 70 ग्राम था। इसी तरह, एएसआई सलविंदर सिंह और उनकी टीम ने BSF के साथ मिलकर कलसियां खुर्द निवासी जगमोहन सिंह के खेतों से एक गिरा हुआ ड्रोन और एक पैकेट बरामद किया। पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक अन्य अभियान में, एएसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस टीम और BSF की 142 बटालियन के जवानों के साथ गांव डल में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान एक पीले रंग का पैकेट मिला, जिसमें से 30 बोर की चीन निर्मित पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।