Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संजीव तलवाड़ ने संभावित उम्मीदवारों को जीत के लिए किया उत्साहित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब में लोगों का विश्वास खो चुकी आम आदमी पार्टी की सरकार अब अपनी साख बचाने के लिए नगर निगम चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के बजाय धक्केशाही के जरिए “लूटने” की तैयारी कर रही है। यह शब्द शिरोमणि अकाली दल के पूर्व राज्यसभा सदस्य वरिंदर सिंह बाजवा ने होशियारपुर नगर निगम चुनावों के संबंध में शिरोमणि अकाली दल के संभावित उम्मीदवारों की एक अहम बैठक को संबोधित करते हुए कहे। वरिंदर बाजवा ने सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों का खुलेआम हनन किया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान (शहरी) जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सरकार की हर ज्यादती और धक्केशाही का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में पंजाब की जनता मौजूदा सरकार को बुरी तरह नकार देगी। हल्का इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने संभावित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला ही जीत की पहली सीढ़ी होता है। उन्होंने अपील की कि हर उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करे और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जब पूरी लीडरशिप एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी, तो शिरोमणि अकाली दल का झंडा बुलंद होना तय है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा प्रेम सिंह (जिला प्रधान, अनुसूचित जाति मोर्चा), संतोष सिंह औजला (जिला प्रधान, व्यापार सेल), वरिंदर सिंह परमार (जिला जनरल सचिव), हरजी बाजवा (इंचार्ज, लोकसभा यूथ विंग), बिक्रमजीत सिंह कलसी, नीति तलवाड़, संजीव थापर, लवली पहलवान और वेद प्रकाश आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।