Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/13 जनवरी। पंजाब के सीएम भगवंत मान की 15 जनवरी को अमृतसर में अकाल तख्त के सामने पेशी पर घमासान छिड़ गया है। आज सुबह ही अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी कर पेशी का टाइम बदल दिया गया। इसमें कहा गया है कि अब वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम साढ़े 4 बजे आएं। जिस पर अब सीएम मान का रिएक्शन आया है। दरअसल, अकाल तख्त ने सीएम मान के दिए बयानों और एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को तलब किया है। सीएम मान ने कहा कि 15 जनवरी को मेरा कोई और काम नहीं है। मैंने माननीय राष्ट्रपति जी के ऑफिस को भी बता दिया है। जत्थेदार जी, आपके कहे अनुसार 15 जनवरी का दिन पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर अकाल तख्त पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए। जत्थेदार ने नहीं जारी किया बयान हालांकि, इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि सीएम अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के मामले में एसआईटी ने अमृतसर और चंडीगढ़ में एसजीपीसी ऑफिस पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने एसजीपीसी के रिकॉर्ड खंगाले। ---