Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पवन शर्मा ने सरकार से टैक्स कम करने की अपील की
लुधियाना (अशोक “राही”) : देश की राजनीति में अपनी अलग सोच का दावा करने तथा काफी हद तक 300 यूनिट बिजली बिल माफी, महिलाओं की बस टिकट मुफ्त, मोहल्ला क्लिनिक जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करके (जिसकी हमारी नई राजनीतिक पार्टी National Justice Party of India भी प्रशंसा और समर्थन करती है) पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों की सोच बदलने का काम किया गया है। आज मैं, पवन शर्मा, Aam Aadmi Party के सुप्रीमो Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann को मीडिया के माध्यम से यह चुनौती भेज रहा हूँ कि वे आम आदमी की पार्टी होने के अपने दावे को सच साबित करके दिखाएँ और पेट्रोल, डीज़ल सहित आवश्यक वस्तुओं पर वैट दर को आधा कर दें। एक और ज़रूरी तथा महत्वपूर्ण देशहित का मुद्दा! मेरी यह बात सभी राज्यों की गैर-भाजपा सरकारों के लिए है — चाँदी, सोने और अन्य धातुओं पर वैट दर आधा प्रतिशत कर दी जाए। विदेशी ताकतें, जिन्होंने हमसे “सोने की चिड़िया” कहलाने का गौरव छीना था, आज हमारे बचे-खुचे पंख भी नोचने के लिए तैयार बैठी हैं। फिर यह मत कहना कि National Justice Party of India ने पहले से आगाह नहीं किया था! हम चेतावनी दे सकते हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं कर सकते क्योंकि सत्ता आपके हाथ में है। इंसाफ का तराजू आपके हाथ में है। अब देखना यह है कि आप फैसला किसके हक में करते हैं — देश के करोड़ों आम लोगों के हक में या उन खास लोगों और मुट्ठीभर विदेशी ताकतों के प्रतिनिधियों (काले अंग्रेजों) के हक में! फैसला आपके हाथ में है। हम भी देख रहे हैं और हमारे साथ लगभग 150 करोड़ देशवासी भी इंसाफ और नेशनल जस्टिस के लिए आपकी ओर देख रहे हैं। अब इंतजार आपके न्याय का है। Bhagwant Mann जी — “तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे!”