Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डीपीएस के अगस्त्या सहगल ने किया कमाल, जिले में तीसरी रैंक
लुधियाना: लुधियाना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के छात्र अगस्त्या सहगल ने CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 97.07 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्कूल में दूसरा तथा पूरे जिले में तीसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अगस्त्या की इस उपलब्धि से स्कूल में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अगस्त्या शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने पूरे वर्ष पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। अगस्त्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार, बल्कि स्कूल का भी गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन ने आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।