Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नगर निगम में टकराव की स्थिति
लुधियाना: नगर निगम में सियासी घमासान तेज हो गया है। सीनियर डिप्टी मेयर के हालिया खुलासे के बाद विवाद और गहरा गया है, जिससे निगम सदन का माहौल गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार, सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक स्तर पर फैसलों को लेकर सवाल शामिल हैं। इस बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को औपचारिक पत्र भी भेजा है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में नगर निगम द्वारा करीब 70 लाख रुपये की लागत से दो नई इनोवा गाड़ियां खरीदी गई हैं। इसके बावजूद पहले से मौजूद वाहनों का उपयोग भी जारी है, जिसे नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद नगर निगम के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। विपक्ष ने मामले की जांच की मांग उठाई है, जबकि निगम प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा यह मुद्दा भी उठाया गया है कि एक तरफ मेयर-कमिश्नर के पास दो अतिरिक्त इनोवा गाडियां चल रही हैं उसके मुकाबले नगर निगम में नए आए 2 ज्वाइंट कमिश्नर के लिए किराए की गाड़ियां लेनी पड़ रही हैं। इसलिए मेयर-कमिश्नर के पास चल रही 2 अतिरिक्त इनोवा गाडियों को नए आए दोनों ज्वाइंट कमिश्नरों को देने की सिफारिश सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा की गई है।