Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Jaipur 17 May : झुंझुनूं जिले के 22 वर्षीय नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल की सीकर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप मेघवाल सीकर में किराए के कमरे में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है। परिजनों ने बताया कि उत्तर कुंजी के आधार पर उन्हें उम्मीद थी कि प्रदीप के 650 से अधिक अंक आ सकते हैं और उसका चयन लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद के बाद वह गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चला गया। मृतक के पिता कुमार ने कहा, “उत्तर कुंजी के आधार पर हमें भरोसा था कि उसके 650 से अधिक अंक आएंगे और चयन लगभग तय था। परीक्षा रद्द होने के बाद वह टूट गया और डिप्रेशन में चला गया।” उन्होंने बताया कि परिवार ने बेटे की पढ़ाई पर करीब 8 से 11 लाख रुपये अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी थी। कुमार ने भावुक होकर कहा, “हमने अपना घर बनाने का सपना भी टाल दिया ताकि प्रदीप का भविष्य संवर सके।” घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।