Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पत्रकार एकता संघ की आवश्यक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
​कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : आज 'आल इंडिया पत्रकार एकता संघ' की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संघ के तमाम पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में पत्रकार हितों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ​सभी सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति और गरिमामयी उपस्थिति में संगठन के विस्तार हेतु कुरुक्षेत्र इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें गुरदीप सिंह गुजराल को कुरुक्षेत्र इकाई का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। ​नवनियुक्त प्रधान गुरदीप सिंह गुजराल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ​कुरुक्षेत्र इकाई की नई कार्यकारिणी सूची: ​बैठक में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं,जिसमें जिला उप वरिष्ठ प्रधान सरदार सतनाम सिंह , उपाध्यक्ष संजीव गोयल, उपाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेश भटनागर, महासचिव सुधीर कुमार, सचिव अमित गर्ग, प्रवक्ता राजेंद्र स्नेही,प्रेस सचिव हरिदास चनालिया, संगठन सचिव कुलवंत सिंह बग्गा,प्रचार सचिव अजय शर्मा, मुख्य सलाहकार धर्म सिंह जोगन खेड़ा, सलाहकार उमेश गर्ग को बनाया गया। बैठक के समापन पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। सभी सदस्यों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वही इस मौके पर अश्वनी वालिया प्रदेश अध्यक्ष, दलबीर सिंह मलिक मुख्य प्रदेश संरक्षक, राजकुमार वालिया मुख्य प्रदेश सलाहकार, गुलशन ग्रोवर प्रदेश प्रवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।