Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार पर दबाव, सांपला ने उठाई कर्मचारियों की आवाज
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : नगर निगम फगवाड़ा के कर्मचारियों और सफाई सेवकों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर कारपोरेशन दफ्तर के समक्ष दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने अपने साथियों सहित धरने में शामिल होकर हड़ताली कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस दौरान धरनाकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बात है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार इतना समय बीत जाने के बावजूद भी कारपोरेशन के हड़ताली कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी में कर्मचारी अपनी लंबे समय से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई संवेदनशील रवैया नहीं अपनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में आज आम आदमी ही सबसे ज्यादा परेशान हो रहा है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में अगली विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा की सरकार बनने पर कारपोरेशन कर्मचारियों की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार किया जाएगा। धरनाकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद अनुराग मनखंड ने कहा कि पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के विभिन्न विभागों के मुलाजिम सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को टकराव की राजनीति छोडक़र कर्मचारियों के साथ बातचीत के जरिए मसले का समाधान निकालना चाहिए। भाजपा नेता आशू सांपला ने भी हड़ताली कर्मचारियों के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि निगम कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को तुरंत इन पर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन सुनील चम, वरिष्ठ नेता रमेश सचदेवा, बलविंदर ठाकुर, प्रमोद मिश्रा, आशू पुरी, अशोक दुग्गल, शिवरंजन दुग्गल, महिंदर थापर, रजनीश थापर, रमन नेहरा, दीपक मल्होत्रा, लोकेश बाली, सिधार्थ राज, सुरिंदर जॉर्डन, राजकुमार राणा, सोखा भगतपुरा, राजिंदर सोंधी सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे।