Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बुलेट बाइक पर ले जा रहे थे इंजेक्शन, पुलिस ने पकड़ा
सुपौल: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1475 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए, जो नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध सामान के साथ इलाके से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान रणवीर कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रणवीर कुमार खरेल पुरनवास वार्ड-16 के निवासी बताए गए हैं, जबकि रजनीश कुमार नयानगर सितुहर वार्ड-05 के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में 2 एमएल इंजेक्शन बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। बरामद इंजेक्शन किस प्रयोजन के लिए लाए जा रहे थे, इसकी जांच की जा रही है।