Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नए विद्यार्थियों के स्वागत में स्कूल में टैलेंट शो आयोजित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : एस डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयमें नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य “टैलेंट शो” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित करना था। इस अवसर पर मंच का संचालन बजरंगबली सदन की इंचार्ज कविता शर्मा ने किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता पाठ, भाषण, अभिनय एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नए विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया तथा अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया। निर्णायक मंडल में गणित विभाग की अध्यापिका वरुण शर्मा तथा अंग्रेजी विभाग के अध्यापक विनीत रहे नृत्य में मुस्कान, वादन में अमन प्रथम रहे, सृष्टि और भारती द्वितीय स्थान पर रहे, डेजी और वैशाली नृत्य में तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकार में ऋषभ रावल राजश्री प्रथम , सक्षम और सोन द्वितीय स्थान पर, शिवांशु और इशू तृतीय स्थान पर रहे! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साइंस विभाग के अध्यापक गौरव तथा संस्कृत विभाग के अध्यापक कारण राजेंद्र जैसवाल आदि का मुख्य योगदान रहा