Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/19 मई। स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर सेक्टर स्किल्स काउंसिल ने इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के सहयोग से मिनी गुरु नानक भवन में बच्चियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डीसी हिमांशु जैन मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान आईआरएफसी एवं एसपीईएफएल-एससी के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा आत्मरक्षा कौशल को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के तहत लुधियाना जिले के 20 सरकारी स्कूलों की कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों, परिस्थिति की समझ, व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम प्रशिक्षण श्रृंखला के सफल समापन का प्रतीक रहा, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षण में सीखी गई विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी किया। अपने संबोधन में डीसी हिमांशु जैन ने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता भी बढ़ाता है। ---