Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/20 मई। दुगरी स्थित आलमगीर बाइपास के पास फ्लाईओवर के नीचे 6 महीने पहले बोरी में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब 6 महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। उक्त महिला की हत्या उसी के लिव-इन पार्टनर ने चुनरी से गला घोटकर की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ज्योति की लाश 11 नवंबर 2025 को संदिग्ध हालत में बरामद किया गया था। शुरुआती जांच में पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहा। मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस को महिला के हाथ पर बने बी और जे अक्षरों वाले टैटू के आधार पर सुराग मिला। इसी टैटू के जरिए उसकी बेटी ने शव की पहचान अपनी मां ज्योति के रूप में की। विवाद होने पर अलग रहने लगी ज्योति जांच में सामने आया कि ज्योति अपने लिव-इन पार्टनर ऋषिपाल के साथ मार्च 2025 से रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते महिला अक्टूबर 2025 में अपने बच्चों के साथ जमालपुर में किराए पर रहने लग गई। पुलिस के मुताबिक 8 नवंबर 2025 को आरोपी ऋषिपाल महिला को अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर अपने घर ले गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर महिला की चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर बोरी में बांधकर फेंकी लाश हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरी में बंद किया और बाइक पर रखकर 200 फुटा रोड स्थित फ्लाईओवर के पास ले जाकर नीचे फेंक दिया। बाद में आरोपी ने वारदात से जुड़े सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, वोटर कार्ड और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। ----