Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब के छत्तबीड़ जू में गर्मी से बचाव की तैयारियां तेज
लुधियाना: छत्तबीड़ जू में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जानवरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने सभी जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए अतिरिक्त सावधानियां और सुविधाएं लागू की हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, जानवरों के बाड़ों में पानी की नियमित व्यवस्था, स्प्रिंकलर सिस्टम, ठंडी छाया और विशेष आहार की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें गर्मी के असर से बचाया जा सके। इसके अलावा, गर्मी के दौरान जानवरों की सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पशु चिकित्सकों की टीम को भी सतर्क रखा गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने बाघ, शेर, तेंदुआ और भालू जैसे मांसाहारी जानवरों के बाड़ों में डेजर्ट कूलर और एयर सर्कुलेटर पंखे लगाए हैं। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए सभी खिड़कियों पर जालियां लगाई गई हैं। जानवरों को छाया और ठंडक देने के लिए कई स्थानों पर 75 प्रतिशत घनत्व वाले एग्रो नेट लगाए गए हैं। शाकाहारी जानवरों के लिए सरकंडे, लकड़ी और बांस से अस्थायी शेल्टर तैयार किए गए हैं, ताकि उन्हें तेज धूप से राहत मिल सके। हाथियों, हिरणों और अन्य जानवरों के लिए पानी से भरे कीचड़ वाले तालाब और स्विमिंग पूल बनाए गए हैं, जिन्हें हर समय पानी से भरा रखा जा रहा है। पक्षियों के पिंजरों को भी एग्रो नेट और जूट मैट से ढका गया है। छोटे पिंजरों में स्प्रिंकलर शावर लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को ठंडक मिल सके।