Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
CICU और National Skill Development Corporation मिलकर करेंगे स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा, इंडस्ट्री–अकादमिक गैप पाटने की दिशा में बड़ा कदम युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से CICU कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में NSDC के सलाहकार संदीप सिंह कौरिया ने भाग लिया, जहां इंडस्ट्री और अकादमिक क्षेत्र के बीच बढ़ती दूरी को कम करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों संस्थाओं ने स्किल डेवलपमेंट, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस दिशा में जल्द ही CICU और NSDC के बीच एक एमओयू (MoU) साइन किया जाएगा, जिसके तहत इंडस्ट्री आधारित शिक्षा और स्किल कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक का मुख्य आकर्षण CICU की महत्वाकांक्षी पहल “स्किल्स ऑन व्हील्स” रही। इस प्रोजेक्ट के तहत एक मोबाइल स्किल डेवलपमेंट बस तैयार की जाएगी, जो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर युवाओं और छात्रों को प्रैक्टिकल एवं रोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगी। CICU के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि आज के उद्योगों को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक ज्ञान से लैस स्किल्ड मैनपावर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि NSDC के साथ यह साझेदारी युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी और देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं CICU के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी जेएस भोगल ने कहा कि संस्था हमेशा से युवा सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग क्षेत्र में रोजगार, उद्यमिता और स्किल डेवलपमेंट का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करेगा।