Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
सपनों को पाने के लिए संघर्षरत सुनीता व्यास
इंदौर: इंदौर की प्रसिद्ध ब्यूटी एजुकेटर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सुनीता व्यास ने अपने संघर्ष और मेहनत से एक प्रेरणादायक पहचान बनाई है। लगभग 15 वर्ष पहले एक छोटे से सैलून से शुरुआत करने वाली सुनीता व्यास ने केवल अपने बच्चों के पालन-पोषण और जिम्मेदारियों को निभाने के उद्देश्य से ब्यूटी फील्ड को चुना था। एक सिंगल मदर होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत के दम पर आज ब्यूटी इंडस्ट्री में एक सफल नाम बन चुकी हैं। आज सुनीता व्यास 5000 से अधिक स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दे चुकी हैं और र .स. स. अकॅडेमी के माध्यम से इंदौर, मध्यप्रदेश में दो सफल सैलून एवं अकादमी संचालित कर रही हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें र.स.स ब्युटी अससोसिन इंदौर द्वारा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।इस सम्मानजनक नियुक्ति के लिए सुनीता व्यास ने र.स.स. ब्युटी एसोसिएशन इंदौर एसोसिएशन अध्यक्ष विजया पालीवाल , उज्जैन अध्यक्ष रिन मॅम एवं निराज सर का हृदय से आभार व्यक्त किया।सुनीता व्यास की यह उपलब्धि न केवल ब्यूटी इंडस्ट्री बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो संघर्षों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।