Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
ई-बस से सफर होगा आसान, धर्मशाला डिपो को नई सुविधा
धर्मशाला: परिवहन डिपो को नई इलेक्ट्रिक बस मिली है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चलेगी। यह बस पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और ईंधन की लागत भी घटेगी। बस में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगी। डीएम एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने वाली हैं। अत्याधुनिक तकनीक की यह बसें यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाती हैं। एचआरटीसी की ओर से पहले भी इन बसों का ट्रायल किया गया था और कुछ मोडिफिकेशन हेतू कंपनी को कहा गया था। अब नई मोडिफाइड बस आई है, जिसका तीन रूटों, धर्मशाला से खनियारा, धर्मशाला से नगरोटा सूरियां और धर्मशाला से घेरा के बीच ट्रायल किया गया है। डीएम ने बताया कि ट्रायल के दौरान किलोमीटर के हिसाब से कितनी बेटरी यूज हुई, इसका पूरा डाटा तैयार करके रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को भेजी जाएगी। एक माह के भीतर निगम की पुरानी 24 बसों को डिस्पाजआफ किया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा, ताकि प्रदेश में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।