Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
NABL एक्रीडिटेड लैब शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत
कुरुक्षेत्र: मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अब एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत हो गई है। लैब का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल और अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रिंसीपल, वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एच. एस. गिल ने कहा आदेश ग्रुप हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता देता आया है। एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत आदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों का विश्वास और मजबूत होगा। अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा आदेश अस्पताल पहले से ही बेहतरीन लैब सुविधाएं प्रदान कर रहा था लेकिन अब एनएबीएल एक्रीडिटेशन मिलने के बाद हमारी यहां की सेवायें और अधिक प्रमाणिक एवं उन्नत हो गई हैं। हमारा लक्ष्य मरीजों को बेहतर, तेज और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान लैब सेवाओं की प्रभारी डा. प्रियंका टांगरी ने एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की सुविधाओं, गुणवत्ता मानकों और मरीजों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएबीएल मान्यता मिलने से जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की गुणवत्ता आधारित चिकित्सा सेवाओं के प्रति मजबूत कदम है। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा, डा. अरमान खोसा गिल, डा. गुरसतिन्द्र सिंह, डा. नरेश ज्योति सहित कईं चिकित्सक व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। एनएबीएल लैब की शुरूआत करते डा. एच.एस. गिल व डा. गुणतास सिंह गिल।