Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गलत दिशा में आई डस्टर, सामने से आ रही फॉरच्यूनर बेकाबू
लुधियाना: प्रीत पैलेस के पास एक रॉन्ग साइड़ जा रही डस्टर कार के कारण भयानक हादसा हो गया। रॉन्ग साइड जाने के कारण सामने से आ रही फॉरच्यूनर कार असंतुलित हो गई और वे डस्टर को टक्कर मारते हुए वहां खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई है। हादसे में कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। करीब 3:15 बजे हुआ सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। गनीमत यह रही कि इस भयंकर हादसे में एक राहगीर की जान बाल-बाल बच गई, वरना कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। सीसीटीवी कैमरे से साफ दिखाई दे रहा है कि डस्टर कार रॉन्ग साइड जा रही होती है, जबकि इसी वजह से सामने आ रही दूसरी कार का चालक बचाव करने का प्रयास करता है। लेकिन फिर भी डस्टर कार से टक्कर हो जाती है। मामले की सूचना मिलने पर चौकी आत्म नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके के लोगों के अनुसार इस सड़क पर कई लोग रॉन्ग साइड चलते हैं। जिस कारण यह हादसे होते हैं।