Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/22 मई। मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग पर पोस्ट करने के बाद राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह दूसरे दिन भी ट्रोलर के निशाने पर रहे। भज्जी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से ट्रोलर्स को जवाब दिया। भज्जी ने कहा कि समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। मुझे गद्दार कहने वालो पहले अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। उन्होंने आगे लिखा अगर ना बताएं तो मैं आपको बताऊंगा कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था। कैसे किसको मंत्री और संतरी बनाया गया। पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए किसने क्या किया। पंजाब को लूट खा गए आप सब। बता दें कि मोहली के कुराली से दादा-दादी के सामने 20 मई को कुछ लोग बच्ची को किडनैप कर ले गए थे। इस वीडियो को भज्जी ने टैग कर डीजीपी गौरव यादव को इस मामले को देखने की बात कही। जिसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स ने उनके पार्टी छोड़ने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। आपने आप द्वारा दी सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया देवेंद्र यादव उर्फ देव ने लिखा कि कि डियर गद्दार हरभजन सिंह जिस लीडर को आप दिन-रात भला बुरा बोलते हो उसकी दी गई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया ? पंजाब के 800+ किसान भाइयों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में जाना आपकी कौनसी मजबूरी थी? अपने जमीर की कीमत कितनी लगाई आपने? सुना है 25-25 करोड़ में बोली लगाई है भाजपा ने गद्दारों की, सच है क्या?