Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भीलवाड़ा में नए एसपी का एक्शन मोड, अपराधियों को अलर्ट
भीलवाड़ा: नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सागर ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। एसपी सागर ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान दें। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान एसपी धर्मेंद्र यादव ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नए एसपी का स्वागत किया और जिले की कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी सागर ने राजस्थान पुलिस के मूल मंत्र “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए कार्य करती है, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा पुलिस पहले से अच्छा कार्य कर रही है, लेकिन अब अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में भय कायम करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी। एसपी सागर ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटा या बड़ा किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भीलवाड़ा जिले में बढ़ते हाईवे नेटवर्क और सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए एसपी सागर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी सागर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, डीएसपी और विभिन्न थाना अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और अवैध गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। नए एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।