Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/23 मई। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने जयपुर में हार्ट संबंधी इलाज करवाया है। बलकौर सिंह को सीने में दर्द और घबराहट हो रही थी। इसके बाद उन्हें जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट में हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। जानकारी के अनुसार, बलकौर सिंह को कुछ दिनों से सीने में दर्द हो रहा था। पहले चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भी दिखाया था, लेकिन आराम नहीं मिलने पर उन्होंने जयपुर में इलाज कराने का फैसला किया। बलकौर सिंह की अब तबीयत ठीक बताई जा रही है। जयपुर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की देखरेख में बलकौर सिंह की विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट में हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार देखा गया। इलाज के दौरान बलकौर सिंह की पत्नी चरण कौर और उनके बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है। ----