Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर में गोलीबारी, मासूम की मौत, दादी घायल
चंडीगढ़:अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम वंश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी दादी घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, छेहरटा निवासी साजन बच्चों के स्कूल में पीटीएम में गया था और उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। घर लौटने के बाद कपड़े बदलते समय उसने लोडेड पिस्तौल बेड पर रख दी। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम वंश ने पिस्तौल उठा ली और अचानक ट्रिगर दब गया। गोली बच्चे के आर-पार निकल गई और पास खड़ी उसकी दादी को भी जा लगी। परिजन तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दादी का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।