Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
एएसआई जोगा सिंह मर्डर केस में आरोपियों की तलाश तेज
अमृतसर: Amritsar के मजीठा क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, एएसआई जोगा सिंह अपने कर्तव्य पर जा रहे थे, तभी रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेरकर फायरिंग कर दी, थोड़ी ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई जोगा सिंह सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान गांव हमजा के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एएसआई को दो गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी सोहेल मीर, डीएसपी कमलमीत सिंह और थाना मजीठा के एसएचओ करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी सोहेल मीर के अनुसार घटना के पीछे के सही कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि व्यक्तिगत रंजिश, टारगेट किलिंग और रोड रेज समेत सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का दौरा कर जांच के निर्देश दिए हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।